BIHAR BPSC ASO VACANCY 2025: अधिसूचना जारी, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया जैसे संपूर्ण जानकारी पाये
बिहार लोक सेवा आयोग ने आगामी वर्ष 2025 के लिए 41 सहायक अनुभाग्य अधिकारी के पद के लिए रिक्तियां जारी की है। उम्मीदवार 29 मई 2025 से 23 जून 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं । आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
BPSC ASO VACANCY 2025:
बिहार राज्य में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही बढ़िया अवसर है ।बीपीएससी सहायक अनुभाग अधिकारी 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को सभी मापदंडों को ध्यानपूर्वक देखना होगा और उसी के अनुसार आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और ग्रेजुएट पास होना होगा। अधिक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता,आयु सीमा,रिक्ति विवरण ,आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि जाने के लिए इसलिए को अंत तक पढ़े।
BPSC ASO VACANCY 2025:
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री आवेदन प्राप्त करने के निर्धारित अंतिम तिथि तक होनी चाहिए।
BPSC ASO VACANCY 2025
आयु सीमा :
बीपीएससी अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर (सहायक प्रशिक्षक पदाधिकारी) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के आयु सीमा निम्नलिखित होने चाहिए।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष
- अधिकतम आयु 37 वर्ष
- अधिकतम आयु महिला (जनरल /बीसी /ईबीसी पुरुष और महिला) :40 वर्ष
- अधिकतम आयु (एससी एसटी पुरुष और महिला) :42 वर्ष
BPSC ASO VACANCY 2025:
रिक्ति विवरण
बीपीएससी सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के लिए 41 पदों में रिक्तियां निकाली गई है। श्रेणी के अनुसार पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है।
- जनरल 16 पद
- अनुसूचित जाति 9 पद
- अनुसूचित जनजाति 1 पद
- ईबीसी 9 पद
- बीसी 1 पद
- ईडब्ल्यूएस 4 पद
- बीसी महिला 1 पद
BPSC ASO VACANCY 2025:
आवेदन शुल्क
- सामान्य /ओबीसी /ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹600
- बिहार के (एससी/ एसटी महिला उम्मीदवार): 150 रुपए
- पीएच उम्मीदवार :₹200
BPSC ASO VACANCY 2025:
चयन प्रक्रिया
बीपीएससी aso के पद में कार्यरत होने के लिए उम्मीदवार को तीन चरणों से गुजरना होगा। तीनों चरण कुछ इस प्रकार हैं
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
BPSC ASO VACANCY 2025:
आवेदन प्रक्रिया
बीपीएससी सहायक अनुभाग अधिकारी 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सभी मापदंडों को चेक करें।यदि वे सभी मापदंडों को पूरा करते हैं तभी वह फॉर्म को भरे।ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- बीएससी के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर "एएसओ के लिए ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें
- पंजीकरण करें,पंजीकरण करने के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें
- आवेदन पत्र को भरें
- आवेदन पत्र में अपने व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक तथा व्यावसायिक विवरण दर्ज करें
- स्कैन किए हुए दस्तावेजों को अपलोड करें जैसे फोटो हस्ताक्षर प्रमाण पत्र आदि
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें । डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग का प्रयोग करें
- आवेदन पत्र को भरने के बाद विवरणों की एक बार फिर समीक्षा कर लें
- और अंत में सबमिट बटन को क्लिक करें
- आवेदन पत्र को का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के संदर्भ में अपने पास रखें
