RRB NTPC EXAM 2025 DATE ANNOUNCED: 15 दिन होगी परीक्षा रोज़ तीन शिफ्ट में

RRB(रेलवे भर्ती बोर्ड) ने स्नातक स्तर के तहत गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के पद के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। स्नातक पदों के लिए कॉल 8113 रिक्तियां निकाले गए हैं जबकि स्नातकोत्तर के लिए 3445 रिक्तियां निकाले गए  है। RRB के आधिकारिक सूचना के अनुसार  एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा  5 जून 2025 से 23 जून 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

RRB NTPC EXAM 2025 DATE ANNOUNCED



RRB NTPC EXAM 2025:
आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। बता दे की ‌ इस बार 1.21 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।आवेदक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपने शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी एनटीपीसी के एडमिट कार्ड को भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के द्वारा एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 
उम्मीदवार अपना यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। 




RRB NTPC EXAM 2025:
शिफ्ट का समय: 
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 जून 2025 से 23 जून 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। आरआरबी परीक्षाएं 15 दिनों तक चलेंगे और हर रोज तीन पालियों में आयोजित किए जाएंगे।
  • शिफ्ट 1 की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है, और परीक्षा का समय 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा। 
  • शिफ्ट 2 की रिपोर्टिंग टाइम 11:15 से है, और परीक्षा का समय दोपहर 12:45 से 2:15 तक रहेगा।
  • शिफ्ट 3 का रिपोर्टिंग टाइम 3:00 बजे है और परीक्षा का समय शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
   


READ MORE:

RRB NTPC EXAM 2025:
परीक्षा पैटर्न: 
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे। 
  • सामान्य जागरूकता -     40 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धि और तर्क - 30 प्रश्न
  • अंक शस्त्र-                   30 प्रश्न 
                          कुल : 100 प्रश्न

परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। 





RRB NTPC EXAM 2025: 
कुल रिक्तियां: 

RRB के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कॉल 11,558 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। जिसमें स्नातक स्तर के लिए 8,113 रिक्तियां शामिल हैं और 3,445 इस स्नातकोत्तर पदों के लिए हैं। इस विषय से संबंधित और जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए जानकारी ले सकते हैं।



RRB NTPC EXAM 2025: 
चयन प्रक्रिया: 
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। प्रत्येक चरण को पास करने के बाद ही उम्मीदवार को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है: 
  • CBT 1
  • CBT 2 
  • टाइपिंग कौशल प्रशिक्षण 
  • दस्तावेज़ सत्यापन 
  • चिकित्सा परीक्षा 




RRB NTPC EXAM 2025:
सिटी इंटीमेशन स्लिप:

परीक्षा शहर की सूचना पर्ची 25 जून यानी परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करके परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर्ची में जरूरी जानकारियां जैसे परीक्षा शहर परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय दिया होगा। यह सूचना पर्ची सिर्फ जानकारी के लिए ही आरआरबी  जारी करेगी इसे कोई भी उम्मीदवार एडमिट कार्ड की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को admit card डाउनलोड करना होगा जो की परीक्षा के चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट में जारी की जाएगी।



RRB NTPC EXAM 2025: 
एडमिट कार्ड: 
उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी।का एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी की जाएगी। हालांकि शहर की सूचना पर्ची उम्मीदवारों को 10 दिन पहले ही जारी की जाएगी। ऐसी सूचना पर्ची के द्वारा उम्मीदवार अपनी यात्रा की व्यवस्था अच्छे से कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड और RRB NTPC का एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। 




FAQ:

1: RRB NTPC एडमिट कार्ड कब जारी होगी?

उत्तर: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी होगी। हालांकि शहर की सूचना पर्ची 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी।




2. क्या शहर की सूचना पर्ची को एडमिट कार्ड के तौर पर एग्जाम केंद्र पर ले जा सकते हैं?

उत्तर : नहीं, केंद्र में अनुमति के लिए उम्मीदवार के पास वैध पहचान पत्र जैसे फोटो आईडी और आरआरबी एनटीपीसी द्वारा जारी एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। इनके बिना केंद्र में अनुमति नहीं मिलेगी। 



3. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कितने दिनों तक चलेगी? 

उत्तर : आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 15 दिनों तक चलेगी और हर रोज तीन फलियां में परीक्षा होगी। 



4. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कब आयोजित की जाएगी? 

उत्तर: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 जून 2025 से 23 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी।